स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा शांतिपूर्ण

तीन केंद्रों पर 2358 परीक्षार्थी हुए शामिल, कुलपति ने लिया जायजा स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा शांतिपूर्णकड़ाई से ली जा रही मध्यमा परीक्षा फोटो- 07संवाददाता, जहानाबाद (नगर) मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा दूसरे दिन भी कदाचारमुक्त हुई. जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के […]

तीन केंद्रों पर 2358 परीक्षार्थी हुए शामिल, कुलपति ने लिया जायजा स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा शांतिपूर्णकड़ाई से ली जा रही मध्यमा परीक्षा फोटो- 07संवाददाता, जहानाबाद (नगर) मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा दूसरे दिन भी कदाचारमुक्त हुई. जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के दौरान मगध विश्वविद्यालय के कुलपति मो इश्तेयाक अहमद ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया तथा वीक्षण कार्य में लगे शीक्षकों से कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने की अपील की. कुलपति ने सर्वप्रथम एसएन सिन्हा महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर घूम-घूम कर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का जायजा लिया. तत्पश्चात एसएस कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर शांति व्यवस्था एवं कदाचाररहित परीक्षा को देखा. कुलपति ने शांतिपूर्ण एवं कदाचाररहित को देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य सुखमय होगा. परीक्षा के दूसरे दिन एसएस कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 453 तथा द्वितीय पाली में 260 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं एसएन सिन्हा महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 600 तथा द्वितीय पाली में 400 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि एएनएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 395 तथा द्वितीय पाली में 250 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे. इधर, दो केंद्रों पर आयोजित मध्यमा की परीक्षा भी शांतिपूर्ण आयोजित हुई. प्रथम पाली में 826 तथा द्वितीय पाली में 825 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >