मखदुमपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

शादी की तैयारी में जुटा था युवक 16 अप्रैल को होनी थी शादी जहानाबाद नगर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जफरा निवासी एक युवक की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गयी. मृतक सुरजदेव ठाकुर का पुत्र टुनटुन कुमार है. मृतक अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. शादी के लिए वह खगड़ा काटकर ट्रैक्टर […]

शादी की तैयारी में जुटा था युवक

16 अप्रैल को होनी थी शादी
जहानाबाद नगर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जफरा निवासी एक युवक की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गयी. मृतक सुरजदेव ठाकुर का पुत्र टुनटुन कुमार है. मृतक अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. शादी के लिए वह खगड़ा काटकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा और ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गयी. मृतक की शादी 16 अप्रैल को होनी थी. जबकि 11 अप्रैल को तिलकोत्सव होना था.
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि शादी को लेकर उसका पुत्र काफी उत्साहित था तथा वह शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. शादी समारोह में खाना पकाने को लेकर वह खगड़ा कटवाने गया हुआ था.
खगड़ा कटवाकर वह ट्रैक्टर से लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा तथा ट्रैक्टर का पिछला चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >