कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम पर लगाया तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप
जहानाबाद : केंद्र सरकार द्वारा उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने के विरोध में जिले के कारगील चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही रवैया का हद पार कर गये हैं. समय सीमा के पहले राष्ट्रपति शासन लागू करके उतराखंड में लोकतंत्र की पूरी तरह हत्या की गयी है. उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देते हुए पार्टी विरोधी राज्यों पर भेद-भाव बरतने का आरोप लगाया है. पुतला दहन कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, अजय कुमार, राम कुमार, भूषण कुमार सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.
