जिले के सदर प्रखंड में छठे चरण में मतदान होगा. इसके लिए शनिवार को प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है. सूचना प्रकाशन के साथ ही सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी,जो 2 अप्रैल तक चलेगा. नामांकन कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 3 से 5 अप्रैल तक किया जायेगा. जबकि 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 14 मई को सदर प्रखंड में मतदान होगा.
सदर प्रखंड में चुनाव छठे चरण में
जिले के सदर प्रखंड में छठे चरण में मतदान होगा. इसके लिए शनिवार को प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है. सूचना प्रकाशन के साथ ही सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी,जो 2 अप्रैल तक चलेगा. नामांकन कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. नामांकन पत्रों की […]

जहानाबाद नगर. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत नयी पंचायत सरकार चुनने के लिए जिले के सदर प्रखंड में छठे चरण में मतदान होगा. इसके लिए शनिवार को प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा सूचना का प्रकाशन किया गया है. सूचना प्रकाशित होने के साथ ही सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी. सदर प्रखंड में 14 पंचायत है. इन पंचायतों में मुखिया पद के लिए 14, सरपंच के लिए 14, पंसस के लिए 20, वार्ड सदस्य के लिए 197 तथा पंच के लिए 197 पदों पर चुनाव होना है.
इसके साथ ही जिला परिषद सदस्य के लिए दो पद हैं जिन पर चुनाव होना है. सूचना प्रकाशन के साथ ही सदर प्रखंड में नामांकन के लिए तैयारी आरंभ हो गयी है. प्रखंड कार्यालय का बेरिकेडिंग का कार्य आरंभ हो गया है. प्रखंड कार्यालय के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नामांकन के दौरान नाम निर्देशन कक्ष में प्रवेश नहीं करें. नामांकन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सोमवार से नामांकन का कार्य आरंभ होगा. जो 2 अप्रैल तक चलेगा. नामांकन कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 3 से 5 अप्रैल तक किया जायेगा. जबकि 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 14 मई को सदर प्रखंड में मतदान होगा.
नामाकंन के लिए बनाये गये 11 टेबल : सदर प्रखंड में नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसके लिए 11 टेबल बनाये गये हैं. प्रत्येक टेबल पर 4 कर्मी लगाये गये हैं. मुखिया पद के लिए नामांकन करने आनेवाले प्रत्याशियों के लिए एक टेबल, सरपंच पद के लिए एक टेबल, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों के लिए एक टेबल तथा वार्ड सदस्य एवं पंच के लिए नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों के लिए चार-चार टेबल लगाये गये हैं.
सभी टेबल पर चार-चार कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं ताकि किसी भी प्रत्याशी को नामांकन पत्र दाखिल करने में कोई परेशानी न हो.