जहानाबाद सदर : होली पर्व की समाप्ति के उपरांत अहले सुबह शुक्रवार को मांस की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी .मांस मछली के शौकिन लोग मांस मछली की खरीदारी करने को लेकर सुबह होते ही मीट मछली की दुकान पर उमड़ पड़े.
ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए विक्रेताओं मांस-मछली के कीमतों में इजाफा भी कर दिया. फिर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. वहीं कुछ जगह पर मिल रही थी तो डेढ़ गुणा दाम पर बिक रहा था. फिर भी लोग खरीदारी करते नजर आये.
बाजार में आज मांस 500 रुपये किलो से लेकर 650 रुपये किलो तक बिक रहे थे. मछली रेहु 300 रुपये किलो से लेकर 400 रुपये किलो, देहाती मुर्गा 400 रुपये से लेकर 500 रुपये किलो, फार्म वाला मुर्गा 200 रुपये किलो से लेकर 300 रुपये किलो बिक रहा था.
इस बार होली पर्व गुरुवार को पड़ा इसलिए अधिकांशत लोगों के घर में होली के दिन मांस मछली नहीं बन सका था. इसलिए शुक्रवार को सुबह होते ही लोग मांस मछली एवं मुर्गा की खरीदारी करने के लिए दुकान पर उमड़ पडे.
