विश्व यक्ष्मा दिवस पर रैली निकाली

जहानाबाद (सदर) : जिला यक्ष्मा समिति , जिला स्वास्थ्य समिति तथा संघर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में सदर अस्पताल में आज विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया . इस अवसर पर स्थानीय कारगिल चौक के समीप से जागरूकता रैली निकाली गयी . जागरूकता रैली को सिविल सर्जन ध्रुव प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . […]

जहानाबाद (सदर) : जिला यक्ष्मा समिति , जिला स्वास्थ्य समिति तथा संघर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में सदर अस्पताल में आज विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया . इस अवसर पर स्थानीय कारगिल चौक के समीप से जागरूकता रैली निकाली गयी . जागरूकता रैली को सिविल सर्जन ध्रुव प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . रैली कारगिल चौक से निकल कर विभिन्न चौक-चौराहाें होते हुए सदर अस्पताल में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी .सभा को संबोधित करते हुए डॉ.ध्रुव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि टीबी एक जानलेवा बीमारी है .इससे बचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित व्यक्ति का इलाज समय से शुरू कर देना चाहिए . इस अवसर पर फाउंडेशन के पीडी अरुण कुमार , जिला यक्ष्मा पदाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे .

विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : काको. विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर अक्ष्य परियोजना के अंतर्गत ज्योत्सना युवा मंडल तथा ज्योति कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में काजीसराय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्था के सचिव ज्योतिमणि ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है. इसका प्रमुख लक्षण बहुत दिनों से खांसी तथा बुखार का ठीक न होना है.
अगर इस तरह के लक्षण किसी व्यक्ति को हो तो इसका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर जांच करायें. तथा डाट्स प्रणाली के तहत अपना इलाज करा कर बीमारी से मुक्ति पायें. वहीं बिक्रम कुमार ने बताया कि अज्ञानता के अभाव में यक्ष्मा के रोगी अपना इलाज नहीं कराते हैं. और अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी इस बीमारी से संक्रमित कर देते हैं. अत: डाट्स का पूरी खुराक लेकर यक्ष्मा रोग से बचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >