Jehanabad : जांच अभियान में 291 लीटर शराब जब्त, चार गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को धत्ता बताते हुए अंग्रेजी शराब की भारी खेप लेकर जा रहे तस्करों को काको थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

काको . शराबबंदी कानून को धत्ता बताते हुए अंग्रेजी शराब की भारी खेप लेकर जा रहे तस्करों को काको थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह काजीसराय-इमलिया पथ पर काजीसराय पइन के समीप जांच अभियान में वाहनों की तलाशी के क्रम में एक वाहन से पुलिस ने 291 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. इस दौरान तस्करों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिज़ायर और आरमदा सिटी वाहन को भी जब्त किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि जब्त वाहन में से एक पर शराब लदी हुई थी. जबकि दूसरे वाहन से उसकी लाइनिंग की जा रही थी. मौके से नालंदा जिले के नरेंद्र कुमार और आशीष रंजन सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे आवश्यक पूछताछ में यह जानने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप कहां से लायी जा रही थी और उसे किस इलाके में खपाई जानी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >