गया में कुएं में मिला अरवल के वृद्ध का शव

जहानाबाद : गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव स्थित एक कुआं से 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार सरबहदा गांव के बधार स्थित कुआं में एक वृद्ध का शव होने की खबर कुछ लड़कों द्वारा गांव वालों को दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरबहदा गांव के […]

जहानाबाद : गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव स्थित एक कुआं से 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार सरबहदा गांव के बधार स्थित कुआं में एक वृद्ध का शव होने की खबर कुछ लड़कों द्वारा गांव वालों को दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरबहदा गांव के बधार स्थित एक कुआं से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ है.

इसकी शिनाख्त अरवल जिले के लालदेव मांझी के रूप में की गयी है. प्रथम दृष्टतया जांच में प्रतीत होता है कि बाजार से घर जाने की क्रम में रास्ते में पड़े कुआं में गिरने से लालदेव मांझी की मौत हुई है, लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >