प्रेम प्रसंग में फरार युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो वर्ष पूर्व भागकर रचायी थी शादी

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में प्रेम प्रसंग में दो वर्ष पूर्व पंचमहला से भागे एक युवक को पुलिस ने जाफरगंज से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक पंचमहला निवासी मो सोबराती का पुत्र तबरेज आलम बताया जाता है, जो जाफरगंज की एक लड़की के साथ 2017 से फरार था. घर से भागने के बाद […]

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में प्रेम प्रसंग में दो वर्ष पूर्व पंचमहला से भागे एक युवक को पुलिस ने जाफरगंज से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक पंचमहला निवासी मो सोबराती का पुत्र तबरेज आलम बताया जाता है, जो जाफरगंज की एक लड़की के साथ 2017 से फरार था. घर से भागने के बाद दोनों ने शादी रचा ली थी तथा सूरत में दोनों रह रहे थे. प्रेमी युगल की दो संतान भी हैं.

बताया जाता है कि वर्ष 2017 के सितंबर में तबरेज जाफरगंज की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था. लड़के की मां रेहाना खातून ने लड़की के परिवार वालों पर लड़के को बहकाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि मामले का आरोपित जाफरगंज में छिपकर रह रहा है.

थानाध्यक्ष के निर्देश पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने जाफरगंज से उसे गिरफ्तार कर लिया, जहां विधिसम्मत कार्रवाई के बाद युवक का बयान कोर्ट में कराया गया. युवक ने दिये बयान में स्वेच्छा से प्रेम प्रसंग में भागने की बात कबूल की है. युवक ने कहा है कि लड़का-लड़की के बीच काफी दिनों से मोहब्बत चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे. मजबूरन दोनों ने भागकर शादी रचा ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >