सड़क हादसे में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के समधी घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

मखदुमपुर : पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग पर टेहटा बाईपास मोड़ के समीप ट्रैक्टर की धक्के से सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के समधी कोहरा गांव निवासी यदुनंदन सिंह घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गयी है. […]

मखदुमपुर : पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग पर टेहटा बाईपास मोड़ के समीप ट्रैक्टर की धक्के से सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के समधी कोहरा गांव निवासी यदुनंदन सिंह घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग स्थित टेहटा बाईपास के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल से जा रहे शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के समधी कोहरा गांव निवासी यदुनंदन सिंह को धक्का मार दिया. इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गये. घायल यदुनंदन सिंह को टेहटा थाने की पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >