सड़क हादसे में जख्मी की मौत मुआवजे को ले जाम की सड़क

देसरी : हाजीपुर-महनार एसएच 93 पर देसरी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में बीते बुधवार की शाम टेंपो के धक्के से जख्मी व्यक्ति की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. मृतक 40 वर्षीय कमल सिंह नयागांव बरियारपुर के रहने वाले थे. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार […]

देसरी : हाजीपुर-महनार एसएच 93 पर देसरी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में बीते बुधवार की शाम टेंपो के धक्के से जख्मी व्यक्ति की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी.

मृतक 40 वर्षीय कमल सिंह नयागांव बरियारपुर के रहने वाले थे. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को मुआवजे की मांग को लेकर हाजीपुर महनार मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कमल सिंह अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ सड़क किनारे से पैदल बाजार जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर मारने के बाद टेंपो का चालक मौके से भाग निकला. इस घटना में कमल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये जबकि उनकी पत्नी को भी चोट आयी. गंभीर रूप से जख्मी कमल की इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, गांव में कोहराम मच गया.
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार एसएच 93 को शव के साथ जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया. आक्रोशित लोग जाम स्थल पर वरीय पदाधिकारियों को बुलाने व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे. नयागांव बरियारपुर निवासी कमल सिंह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाता था.
उसकी मौत के बाद परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा है. उसके दो पुत्र व दो पुत्री है. प्रमुख रीता देवी, मुखिया रीता देवी, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण बल्लम गुप्ता, समाजसेवी शंभु राय, सुनील महतो, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन साह ने राज्य सरकार से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >