जहानाबाद : डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में आमजनों की शिकायतों को सुनने के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. काको प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों पंचायती राज, आपूर्ति, बिजली, राजस्व, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग आदि विभागों द्वारा जन सरोकार से जुड़ी हुई योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी.
स्पष्ट प्रमाण के साथ कर्मियों की करें लिखित शिकायत
जहानाबाद : डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में आमजनों की शिकायतों को सुनने के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. काको प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों पंचायती राज, आपूर्ति, बिजली, राजस्व, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग आदि विभागों द्वारा जन सरोकार से जुड़ी हुई योजनाओं के संबंध […]

साथ ही योजनाओं से संबंधित लोगों की समस्याएं भी सुनी गयीं. डीएम ने आमजनों को बताया कि अगर किसी कर्मी के खिलाफ शिकायत हो तो स्पष्ट प्रमाण के साथ लिखित रूप में शिकायत करें.
संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, शौचालय भुगतान, बिजली की समस्या, राशन कार्ड आदि की समस्याओं के बारे में कई मामले सामने आये. कार्यक्रम में बताया गया कि शौचालय राशि के भुगतान में तेजी लायी जा रही है. प्रतिदिन चार से पांच सौ शौचालय का भुगतान किया जा रहा है.
कार्यक्रम में बताया गया कि समस्या से संबंधित आवेदन पत्र को संबंधित काउंटर पर जमा करें. उसी काउंटर पर पावती रसीद भी दी जायेगी. जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए बैंकों से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि किसान सम्मान योजना में किसी प्रकार की कटौती बैंकों को नहीं की जानी है.
किसानों को बताया गया कि एलपीसी प्राप्त करने, ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया को जानने, भू-लगान जमा करने के संबंध में विस्तार से बताया गया. डीएम द्वारा आवास सहायक, स्वच्छाग्रही, विकास मित्र द्वारा सेवा देने के मामले में किसी प्रकार की कोताही करने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य द्वारा आमलोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे.
कार्यक्रम के बाद डीएम द्वार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया. वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया. कार्यक्रम में आमजनों से आवेदन प्राप्त करने के लिए 18 काउंटर बनाये गये थे. कार्यक्रम में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
नवादा गांव में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम
पिंजौरा पंचायत के नवादा गांव में भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी गयी. मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल प्रसाद द्वारा पंचायत की मुख्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया गया. कार्यक्रम में शौचालय का लंबित भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल आदि की समस्याओं के बारे में लोगों ने अपनी बातें बतायी. डीएम ने कहा कि राशन कार्ड बन गया है.
15 सितंबर तक उपलब्ध कराया जायेगा. अगले माह से राशन भी प्राप्त होने लगेगा. आवास सहायक एवं अन्य कर्मियों की शिथिलता के कारण पीएम आवास योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार थोड़ी धीमी है. इन योजनाओं की रफ्तार तेज करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया. पथों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए प्रधान सचिव से बात होने की जानकारी लोगों को दी.