बंद घर से लाखों के सामान की चोरी

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में बीती रात चोर बंद घर से लाखों रुपयेे के सामान उड़ा ले गये. इस सिलसिले में गृहस्वामिनी ज्ञांती देवी ने शकूराबाद थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है मैं अपने मायके गयी हुई थी और मेरे […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में बीती रात चोर बंद घर से लाखों रुपयेे के सामान उड़ा ले गये. इस सिलसिले में गृहस्वामिनी ज्ञांती देवी ने शकूराबाद थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है मैं अपने मायके गयी हुई थी और मेरे पति विजय चौधरी हरना गांव में रहकर तार छिपने का काम करते हैं.

चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गये और ताला तोड़कर ट्रंक में रखे सोने के जेवरात, झुमका, कानबाली, सोने की चैन, कीमती बर्तन, टीवी, सीडी मशीन, गद्दा, रजाई आदि सभी सामान चोर लेकर भाग गये. सुबह में जब बगल में रह रही मेरी सास की नजर बक्से पड़ गयी तो उन्होंने चोरी की आशंका जाहिर करते हुए मुझे सूचना दी. इसके बाद अपने पति को सूचना देकर बुलाया और घटना की सूचना थाने को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >