जहानाबाद में बच्ची को चुरा कर ले जा रही महिला धरायी

रतनी (जहानाबाद) : शकुराबाद थाने के सैदीचक गांव में शुक्रवार की देर शाम तीन वर्षीया बच्ची को चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को दबोच लिया. महिला बच्ची को लेकर भाग रही थी. इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी. इस पर ग्रामीण दौड़े और उस महिला को पकड़ लिया. बच्चा चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष […]

रतनी (जहानाबाद) : शकुराबाद थाने के सैदीचक गांव में शुक्रवार की देर शाम तीन वर्षीया बच्ची को चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को दबोच लिया. महिला बच्ची को लेकर भाग रही थी. इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी. इस पर ग्रामीण दौड़े और उस महिला को पकड़ लिया. बच्चा चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार वहां पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया. पिंटू यादव की बेटी अंशु कुमारी घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से महिला उतरी और बच्ची को उठाकर भागने लगी. पूछताछ के दौरान महिला नाम व पता बार-बार गलत बता रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >