घरेलू कलह में विवाहिता ने लगायी फांसी, रेफर

जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के जोलहबिगहा में गुरुवार को घरेलू कलह में हुए विवाद में एक विवाहिता ने फांसी लगा जान देने का असफल प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जोलहबिगहा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की पत्नी मिंता देवी को किसी बात को […]

जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के जोलहबिगहा में गुरुवार को घरेलू कलह में हुए विवाद में एक विवाहिता ने फांसी लगा जान देने का असफल प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जोलहबिगहा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की पत्नी मिंता देवी को किसी बात को लेकर परिवार के बीच वाद-विवाद हुआ. विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंची.

गाली-गलौज के बाद विवाहिता ने तनाव में आकर अपनी जान गंवाने के उद्देश्य से घर में फांसी लगा ली. हालांकि मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे तुरंत पकड़कर फांसी के फंदे से उतारा. इस दौरान बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां इलाज के क्रम में गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >