मखदुमपुर में नाबालिग से रेप, आरोपित धराया

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बत्तीसपुर गांव में बीते दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की के पिता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरी बेटी अकेले बुधवार की देर शाम शौच करने गांव के बधार में गयी थी. सुनसान जगह देखकर गांव के ही […]

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बत्तीसपुर गांव में बीते दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की के पिता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरी बेटी अकेले बुधवार की देर शाम शौच करने गांव के बधार में गयी थी.

सुनसान जगह देखकर गांव के ही राजकुमार मिस्त्री का बेटा लालू ने मेरी बेटी को रात के अंधेरे में पकड़ लिया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
देर होने के बाद घर के परिजन जब तक उसे खोजबीन करने गांव में निकलते तब तक वह वापस घर पहुंचकर रोने लगी. साथ ही गांव के युवक द्वारा किये गये घिनौनी हरकत से घर-परिवार को अवगत करायी.
घटना की खबर सुनते ही गांव में लोग आरोपित को खोजबीन करने निकल गये, लेकिन वह भागने में सफल रहा. वहीं महिला थानाध्यक्ष ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीड़ित युवती की मेडिकल जांच करायी जा रही है. जांच रिपोर्ट के बाद घटना की सत्यता का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस आरोपित की टोह लेते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >