नये अंडरपास को चालू कराने के लिए सड़क को चौड़ी करने की कवायद शुरू

जहानाबाद सदर : शहर के राजाबाजार में रेलवे अंडरपास के बगल में बने अतिरिक्त अंडरपास को चालू कराने को लेकर जिला प्रशासन अब तत्परता दिखाना शुरू कर दिया है. अंडरपास का रास्ता सुगम व चौड़ी हो, इसके लिए प्रशासन ने राजाबाजार में सड़क को चौड़ीकरण करने की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दिया है. […]

जहानाबाद सदर : शहर के राजाबाजार में रेलवे अंडरपास के बगल में बने अतिरिक्त अंडरपास को चालू कराने को लेकर जिला प्रशासन अब तत्परता दिखाना शुरू कर दिया है. अंडरपास का रास्ता सुगम व चौड़ी हो, इसके लिए प्रशासन ने राजाबाजार में सड़क को चौड़ीकरण करने की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दिया है.

पूर्व में बने अंडरपास के दायें ओर बने पुराना नाला के बगल में प्रशासन ने नये नाला का निर्माण करा दिया है, ताकि अंडरपास का रास्ता के बीच में आड़े आ रही पुराने नाले को तोड़कर हटा सके.
अंडरपास के बगल में नये नाला के निर्माण होते ही अब प्रशासन चौड़ीकरण करने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है. उसी के तहत बुधवार को राजाबाजार में पुराने नाले के बगल में ही दायीं ओर नये नाला का निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है.
सड़क होगी चौड़ी : प्रशासन द्वारा नये नाला का निर्माण अतिक्रमण किये गये एनएच की जमीन के अंतिम छोर पर किया जा रहा है. नये नाला का निर्माण हो जाने पर राजाबाजार में सड़क लगभग 36 फुट से भी अधिक चौड़ी होगी.
इसके बाद जाम लगने की समस्या से भी निजात मिल जायेगी. प्रशासन द्वारा नाला का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर की जा रही है. नया नाला के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >