इलाज के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा

महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार पातेपुर रोड एक नर्सिंग होम में मंगलवार को इलाज के दौरान एक सात माह के मासूम बच्चे की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. नर्सिंग होम में हंगामा होते देख अफरातफरी मच गयी. नर्सिंग होम में तोड़फोड़ के […]

महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार पातेपुर रोड एक नर्सिंग होम में मंगलवार को इलाज के दौरान एक सात माह के मासूम बच्चे की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. नर्सिंग होम में हंगामा होते देख अफरातफरी मच गयी. नर्सिंग होम में तोड़फोड़ के बाद आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम के समीप पातेपुर रोड को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को समझा कर शांत कराया.

मिली जानकारी के अनुसार, रसुलपुर मोबारक पंचायत के रंजय कुमार की पुत्री रिंकी कुमारी ने अपने सात माह के पुत्र की तबीयत खराब होने पर उसे महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित एक बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी तथा सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया.
इस मामले में हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि बच्चे को काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >