कारोबारियों की शिकायत करना युवक को पड़ा महंगा

जहानाबाद नगर : नगर थाने के बड़ी संगत नोनिया घाट का रहनेवाले एक युवक को अवैध शराब कारोबारियों की शिकायत करना महंगा पड़ गया. असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की शाम उसकी जमकर पिटाई कर दी. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज हुआ. घायल युवक धर्मेंद्र गुप्ता (37 वर्ष) है. बताया जाता है कि […]

जहानाबाद नगर : नगर थाने के बड़ी संगत नोनिया घाट का रहनेवाले एक युवक को अवैध शराब कारोबारियों की शिकायत करना महंगा पड़ गया. असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की शाम उसकी जमकर पिटाई कर दी.

उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज हुआ. घायल युवक धर्मेंद्र गुप्ता (37 वर्ष) है. बताया जाता है कि उक्त युवक नदियावां में सीमेंट, छड़ का दुकान चलाता है, जबकि उसके मुहल्ले में अवैध रूप से शराब बनाने तथा बेचने का कारोबार होता है, जिसकी शिकायत उसके द्वारा कई बार किया गया था.
शराब कारोबारियों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त था. मंगलवार की शाम जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में 10-12 की संख्या में आये असामाजिक तत्वों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के साथ ही उसके गले से सोने का चेन और मोबाइल भी छीन लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >