रोक के बाद भी रोजाना सड़कों पर दौड़ रहे कई खटारा वाहन

जहानाबाद सदर : परिवहन विभाग की रोक के बावजूद भी सड़कों पर खटारा वाहन दौड़ रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर रोजाना खटारा वाहन सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है. मालवाहक वाहन के साथ ही कई यात्री वाहन भी खटारा हो गये हैं, फिर भी खटारा वाहन पर यात्रियों को ढोया जा […]

जहानाबाद सदर : परिवहन विभाग की रोक के बावजूद भी सड़कों पर खटारा वाहन दौड़ रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर रोजाना खटारा वाहन सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है. मालवाहक वाहन के साथ ही कई यात्री वाहन भी खटारा हो गये हैं, फिर भी खटारा वाहन पर यात्रियों को ढोया जा रहा है.

जहानाबाद-एकंगर, जहानाबाद-अरवल, जहानाबाद-घोसी-इस्लामपुर पथ पर कई खटारा वाहनों का परिचालन रोजाना हो रहा है. यात्रियों की जान की परवाह किये बगैर वाहन मालिक खटारा वाहन से यात्रियों को ढोने का काम कर रहे हैं.
कई वाहन के इंजन खराब हैं और प्रदूषित भी है. सड़कों पर खटारा वाहन गुजरने पर दूर से ही लोगों को उसकी आवाज सुनाई देने लगती है. किसी वाहन का इंजन खराब है तो कोई प्रदूषित हो चुका है. सड़कों पर चलने पर खटारा वाहन से हानिकारक धुआं निकलता रहता है, जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं.
निर्देश का हो रहा उल्लंघन : डीटीओ ने 15 वर्ष के पूर्व से वाहनों को परिवहन विभाग में री-रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस जारी किया था, ताकि वाहन मालिक विभाग में आकर अपना री-रजिस्ट्रेशन कराये एवं गाड़ी की फिटनेस की जांच हो सके, लेकिन परिवहन पदाधिकारी के निर्देश का कोई भी वाहन मालिकों पर नहीं पड़ा. जिले में 205 से ऊपर वाहनों का परिचालन हो रहा है, जिनका रजिस्ट्रेशन 15 साल पूर्व विभाग में हुआ था. दुबारा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक भी मालिक परिवहन कार्यालय में अब तक नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >