साली से पति को हुआ प्यार, जब बीवी ने की शिकायत तो..

जहानाबाद: बीवी को छोड़कर साली के साथ फरार हुआ प्रेमी अजय अब पुलिस के गिरफ्त में है. कुछ दिनों पूर्व घोसी थाने के गंधार मठ निवासी अजय की पत्नी सोनी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अपने पति को ही अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया था कि मेरा पति मेरी सगी बहन को ही […]

जहानाबाद: बीवी को छोड़कर साली के साथ फरार हुआ प्रेमी अजय अब पुलिस के गिरफ्त में है. कुछ दिनों पूर्व घोसी थाने के गंधार मठ निवासी अजय की पत्नी सोनी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अपने पति को ही अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया था कि मेरा पति मेरी सगी बहन को ही बहला-फुसलाकर भाग ले गया है. साथ ही मेरे दो छोटे-छोटे बच्चों को भी वह अपने साथ ले गया है. इसके बाद पुलिस ने उक्त जीजा और साली को मसौढ़ी से बरामद करते हुए कोर्ट में फर्द बयान कराया है.

अपने बयान में लड़की ने कहा कि हमलोगों ने मणिचक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाकर पति-पत्नी के रूप में दोनों बच्चों के साथ मसौढ़ी में रह रहे हैं. फिलहाल बीवी के आरोप पर पति को जेल भेज दिया गया है. वहीं, लड़की को उसके मां-बाप के हवाले सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही दोनों बच्चों को उसकी मां सोनी को सौंप दिया गया है. अपनी ही बहन की घर को उजाड़ने वाली छोटी बहन की करतूत से पूरा परिवार शर्मिंदा है.

लोग बताते हैं कि लड़की का परिवार शहर के ही पाठक टोली मुहल्ले में रहता था जहां ससुराल में जीजा का आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान जीजा और साली में प्रेम बढ़ा. दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे. इसकी भनक जब बीवी को लगी तो उसने अपने घर जाकर मां-बाप से अपनी बहन की शिकायत की. इसके बाद लड़की घर से भाग गयी और जीजा के संग जाकर शादी रचा ली.

ये भी पढ़ें… फौजी ने धोखे में रखकर रचा ली दूसरी शादी, तो कोर्ट मैरिज की कॉपी ले प्रेमिका पहुंच गयी घर और फिर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >