जहानाबाद : मौत के बाद पथराव चार पुलिसकर्मी जख्मी

जहानाबाद : पटना-गया एनएच 83 पर कड़ौना ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास बुधवार को साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने वाहनों में तोड़फोड़ की तथा रोड़ेबाजी भी की, जिससे एसआई समेत चार पुलिसकर्मी […]

जहानाबाद : पटना-गया एनएच 83 पर कड़ौना ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास बुधवार को साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया.
इस दौरान आक्रोशितों ने वाहनों में तोड़फोड़ की तथा रोड़ेबाजी भी की, जिससे एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. मृत छात्र इमलियाचक गांव का निवासी कुंदन कुमार उर्फ भीम था. वहीं, हंगामा कर सड़क जाम करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में करौना ओपी प्रभारी विपिन कुमार के बयान पर 23 नामजद और 250 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >