जहानाबाद : तारिक ने रेस्टोरेंट संचालक से दो करोड़ की मांगी थी रंगदारी

पटना/जहानाबाद : तबरेज आलम उर्फ तब्बू की हत्या के सिलसिले में पटना पुलिस ने जहानाबाद शहर के खानबहादुर रोड के निवासी तारिक मलिक उर्फ तारिक हैदर को गिरफ्तार किया. शुक्रवार की मध्य रात्रि पटना के एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पटना से जहानाबाद पहुंची थी. तबरेज उर्फ तब्बू […]

पटना/जहानाबाद : तबरेज आलम उर्फ तब्बू की हत्या के सिलसिले में पटना पुलिस ने जहानाबाद शहर के खानबहादुर रोड के निवासी तारिक मलिक उर्फ तारिक हैदर को गिरफ्तार किया. शुक्रवार की मध्य रात्रि पटना के एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पटना से जहानाबाद पहुंची थी.
तबरेज उर्फ तब्बू का शव पहुंचने के पूर्व ही पुलिस टीम ने शहर की बड़ी मस्जिद से पूरब पोस्ट ऑफिस वाली गली व खानबहादुर रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की. यहां से तारिक मलिक उर्फ तारिक हैदर को गिरफ्तार कर पुलिस पटना ले आयी है. यहां शनिवार को पूछताछ के बाद तारिक मलिक उर्फ तारिक हैदर को जेल भेज दिया गया है. यह भी बताया जाता है कि तारिक का नाम जहानाबाद के स्टेशन रोड में संचालित जायका रेस्टोरेंट के संचालक से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगे जाने के मामले में भी आया था.
एक्जिबिशन रोड में एलआईसी बिल्डिंग के पास से बरामद हुई हत्या में प्रयुक्त बाइक
दरअसल तबरेज आलम की हत्या के बाद भागने के क्रम में दोनों शूटरों ने पल्सर बाइक को अदिति कम्युनिटी हॉल के बगल से जाने वाले रास्ते में एलआईसी बिल्डिंग से पहले छोड़ दिया था. इधर हत्या के बाद पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी. इस दौरान एक सीसीटीवी में फुटेज मिल गया. इसके आधार पर छानबीन शुरू की तो बाइक लावारिस हालात में पायी गयी. पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है.
बाइक की आधी बॉडी नीले रंग की है और आधी काले रंग की है. बाइक पर बीआर 25 डी-1914 नंबर लिखा हुआ है, लेकिन पुलिस की मानें, तो यह नंबर फर्जी है. गाड़ी पर इंजन नंबर और चेचिस नंबर भी साफ नहीं है. इसे मिटा दिया गया है. मतलब कि हत्या में प्रयुक्त गाड़ी को मोडिफाई किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी बाइक की बारीकी से जांच की है. जांच के लिए कुछ सैंपल भी लिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >