घर के बाहर खेल रहे थे दोनों बच्चे

गरीबी रेखा से नीचे रहने पर भी नहीं मिला आवास योजना का लाभ जहानाबाद नगर : जिले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड के उत्तरालारी गांव में मिट्टी की दीवार गिर जाने से उसके नीचे दबकर दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों की जांघ की हड्डियां टूट […]

गरीबी रेखा से नीचे रहने पर भी नहीं मिला आवास योजना का लाभ

जहानाबाद नगर : जिले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड के उत्तरालारी गांव में मिट्टी की दीवार गिर जाने से उसके नीचे दबकर दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों की जांघ की हड्डियां टूट गयीं हैं. अशोक पंडित के पुत्र मनीष (6 वर्ष) और दिलखुश (3 वर्ष) घायल हैं. घटना के संबंध में अशोक पंडित ने बताया कि वह मजदूरी करता है. गरीबी रेखा से नीचे रहने के बाद भी अब तक उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. उसका घर मिट्टी का बना हुआ है. उसके घर के आस-पास भी मिट्टी का ही घर है. सोमवार की सुबह उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी घर की बाहरी दीवार बरसात के कारण गिर पड़ी. दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर उसके दोनों बच्चे घायल हो गये. घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सक ने बताया गया कि बच्चों की जांघ की हड्डियां टूट गयीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >