17-21 अप्रैल तक सैदपुर, सेरथुआ, नेर और सोलहंडा में लगेगा कैंप
एनएच 83 के निर्माण की तेज होगी गति
जहानाबाद : पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बैठकों का दौर जारी है. भू-अर्जन विभाग सड़क मार्ग में आने वाले भूमि का अधिग्रहण के बदले उन्हें अब शीघ्र ही मुआवजा सौंपकर तमाम बाधाओं को दूर करने में जुट गया है. ऐसे तो पहले से कई तरह की बाधाएं चल ही आ रही. कई जमीन के प्लॉटों का कृषि योग्य भूमि का मुआवजा मिलने से भी लोग खासे नाराज चल रहे हैं और वे अपनी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य तब ही होने देंगे जब उनके जमीन का वाजिब मुआवजा मिलेगा. फिलहाल डीएम के निर्देश पर पांच गांव में 17-21 अप्रैल तक समय निर्धारित कर मुआवजा राशि बांटने का आदेश भू-अर्जन विभाग को दिया गया है. 10:30 से 1:30 बजे दोपहर तक मखदुमपुर अंचल के सैदपुर सरकारी विद्यालय में मुआवजा भुगतान का कैंप 17 अप्रैल को लगेगा.
वहीं सेरथुआ में 18 अप्रैल को निर्धारित समय के अनुसार ही सरकारी विद्यालय में मुआवजा का भुगतान भू-स्वामियों को की जानी है. सोलहंडा गांव के सरकारी विद्यालय में 19 अप्रैल को, पुन: सेरथुआ गांव के सरकारी विद्यालय में 20 अप्रैल को और 21 अप्रैल को मखदुमपुर के नेर गांव में मुआवजा राशि की भुगतान की जायेगी. डीएम ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे कैम्प में ससमय हल्का कर्मचारी के साथ उपस्थित रहकर मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित करें. मुआवजा मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आयेगी और एनएच 83 का निर्माण कार्य भी तेज होगा.
