जहानाबाद सदर : खनन विभाग ने रॉयलिटी टैक्स विभाग के जमा नहीं करने वाले ईट-भट्ठे संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया. पहले चारण में रॉयलिटी टैक्स जमा नहीं करने वाले 29 भट्ठे संचालकों को खनन विभाग ने नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर विभाग में रॉयलिटी टैक्स जमा करने का सख्त निर्देश दिया है. इस बाबत पूछे जाने पर जिला खनन पदराधिकारी मधुसुदन चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में 15 ईट भठ्ठा का संचालन हो रहा है जिसमें मात्र 77 भठ्ठा संचालक ही रॉयलिटी टैक्स जमा किये. उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है तथा नोटिस के बाद भी अगर उनलोगों द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया गया तो उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
29 ईंट-भट्ठा संचालकों को भेजा गया नोटिस
जहानाबाद सदर : खनन विभाग ने रॉयलिटी टैक्स विभाग के जमा नहीं करने वाले ईट-भट्ठे संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया. पहले चारण में रॉयलिटी टैक्स जमा नहीं करने वाले 29 भट्ठे संचालकों को खनन विभाग ने नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर विभाग में रॉयलिटी टैक्स जमा करने का सख्त निर्देश दिया […]
