पर्यटक थाना वाणावर में हुई घटना
सात माह पूर्व ही पर्यटन थाना योगदान दिया था जवान
मखदुमपुर : पर्यटन थाना वाणावर में सोमवार को हृदय गति रुक जाने से एक सैप जवान की मौत हो गयी. सैप जवान पारस सिंह यादव (59 वर्ष) सीवान जिला का रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि जवान की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गयी है. रविवार की देर रात जवान की तबीयत खराब हुई थ जिसे दिखाने के लिए जवान ले ही जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि उक्त जवान सात माह पहले पर्यटन थाने में योगदान दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि उक्त जवान को पहले से भी बीमारी से ग्रसित था पहले भी उसे अटैक आ चुका था.
