जहानाबाद नगर : समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों से मुक्त होने के लिए निकली कला जत्था की टीम ने बुधवार को जिले के सदर प्रखंड काको तथा घोसी के गांवों में जाकर अपनी प्रस्तुति दी.
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार गौतम एवं कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों टीम के सदस्य प्रतिदिन दो नुक्कड़-नाटक एवं चार गीत सह नृत्य के माध्यम से गांव के अंदर उमड़ी भारी भीड़ को अंधविश्वास, बाल-दहेज उन्मूलन जैसे सरकार की नीतियों के समर्थन में मानव शृंखला बनाने में सहयोग करने की बात भी बता रहे हैं. कला जत्था के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव के अनुसार कला जत्था के टीम द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता का खासा असर देखा जा रहा है. गांव में उमड़ी भीड़ इस बात की लोग सरकार के नीतियों के समर्थन में आगे आये हैं.
श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन कलाकारों ने सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्पा, सामुदायिक भवन हड़पुरा, मध्य विद्यालय मुठेर, काको प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर, पाल दिनकर मध्य विद्यालय सातनपुर, प्रखंड परिसर काको तथा घोसी प्रखंड के मध्य विद्यालय साहोबिगहा, मध्य विद्यालय लखावर तथा प्राथमिक विद्यालय नोसहारा में अपनी प्रस्तुति दी. घोसी प्रखंड के मध्य विद्यालय परावन, मध्य विद्यालय नगवां, तथा प्राथमिक विद्यालय डोमन बिगहा एवं मखदुमपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कालानौर, प्राथमिक विद्यालय कुर्था बाजार तथा मध्य विद्यालय सुपी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं रतनी-फरीदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय झुनाठी, मध्य विद्यालय लखापुर तथा मध्य विद्यालय धानाडिहरी में कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी.
