आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित ने किया सरेंडर

जहानाबाद : पुलिस दबिश से घबरा कर काको थाना कांड सं 101/17 के आरोपित और मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के बेर्रा पंचायत के मुखिया के पोता गौतम शर्मा ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वह गोपनीय ढंग से कोर्ट परिसर में पहुंचा और एडीजे -2 के न्यायालय में सरेंडर किया. काको थानाध्यक्ष ज्योति कुमार […]

जहानाबाद : पुलिस दबिश से घबरा कर काको थाना कांड सं 101/17 के आरोपित और मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के बेर्रा पंचायत के मुखिया के पोता गौतम शर्मा ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वह गोपनीय ढंग से कोर्ट परिसर में पहुंचा और एडीजे -2 के न्यायालय में सरेंडर किया. काको थानाध्यक्ष ज्योति कुमार वसु ने गुरुवार को बताया कि उक्त आरोपित बुधवार की अपराह्न में न्यायालय में पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ और बीबीपुर के बीच उसकी गाड़ी से शराब,हथियार जब्त किये गये थे.

मौका पाकर आरोपित गौतम शर्मा फरार हो गया था. उस वक्त से ही पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. फरारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रैक कर रखा था. ट्रैकिंग के क्रम में ही पुलिस को यह जानकारी हुई कि एक शराब माफिया के साथ साठ-गांठ कर वह बेर्रा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय शर्मा की हत्या की साजिश रच रहा है. इसके बाद पुलिस और चौकस हुई और लगातार छापेमारी कर रही थी और अंतत: उसने पुलिस दबिश से घबरा कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया है कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र भी में उसका अापराधिक इतिहास रहा है. पंचायत चुनाव के दौरान विजय शर्मा और गौतम शर्मा के बीच विवाद गहराया हुआ था.

बेर्रा पंचायत के मुखिया का पोता है आरोपित
पैक्स अध्यक्ष की हत्या की रच रहा था साजिश
शराब व हथियार के साथ जब्त हुई थी गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >