कई माह से टूटी है दरधा पुल की रेलिंग टूटी रेलिंग हादसों को दे रहा आमंत्रण

जहानाबाद नगर : पटना-गया एनएच 83 पर शहरी क्षेत्र में दरधा नदी पर बना पुल का रेलिंग विगत कई माह से टूटा हुआ है. टूटी रेलिंग अक्सर हादसों को आमंत्रण दे रहा है, लेकिन एनएचआई के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ टूटी रेलिंग के सहारे नप के सफाईकर्मी […]

जहानाबाद नगर : पटना-गया एनएच 83 पर शहरी क्षेत्र में दरधा नदी पर बना पुल का रेलिंग विगत कई माह से टूटा हुआ है. टूटी रेलिंग अक्सर हादसों को आमंत्रण दे रहा है, लेकिन एनएचआई के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ टूटी रेलिंग के सहारे नप के सफाईकर्मी नदी में कचरा डालने का काम कर रहे हैं.

शहरी क्षेत्र में दरधा नदी पर बना पुल काफी महत्वपूर्ण है. इसी पुल के सहारे पटना-गया के बीच वाहनों का परिचालन होता है. इसी पुल से होकर पटना से गया,रांची, टाटा, बनारस सहित अन्य स्थानों के लिए वाहनों का परिचालन होता है. वहीं यह पुल शहर के दो भागों को एक-दूसरे से जोड़ता है. पुल काफी महत्वपूर्ण होने के कारण स्थानीय प्रशासन का ध्यान बार-बार इस पुल की ओर आकर्षित कराया जाता है. बावजूद इसके विगत कई माह से पुल का रेलिंग टूटी हुई है.

स्थानीय प्रशासन द्वारा शुरुआती दिनों में टूटी रेलिंग के स्थान पर रस्सी बांधी गयी उसके बाद कुछ स्थान पर डिवाइडर के लिए बने पत्थर को रखा गया, ताकि हादसे नहीं हो लेकिन इसके बावजूद अब तक एनएचआई का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा.

टूटी रेलिंग के सहारे नदी में कचरा डाल रहे सफाईकर्मी :दरधा पुल का टूटा रेलिंग नप के सफाईकर्मियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. सफाईकर्मी शहर से कूड़ा-कचरा उठाते हैं तथा टूटे रेलिंग के सहारे ही उसे नदी में डाल देते हैं. इससे नदी का अस्तित्व तो मिट ही रहा है. नदी के आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. कूड़े-कचरों से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है. इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गयी है लेकिन न तो रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा है और न ही नप के सफाईकर्मी नदी में कूड़ा-कचरा डालने से ही बाज आ रहे हैं.
एनएचआई को दी जानकारी
दरधा पुल के टूटे रेलिंग की जानकारी एनएचआई को दी गयी है. एनएचआई के इंजीनियर द्वारा इसकी जांच भी करायी गयी है. रेलिंग का शीघ्र निर्माण कराया जायेगा. फिलहाल टूटे रेलिंग के स्थान पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है.
डाॅ नवल किशोर चौधरी, एसडीओ जहानाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >