टूटी पुलिया की हुई बैरिकेडिंग

जहानाबाद : अरवल-जहानाबाद पथ पर राजाबाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप प्रशासन द्वारा टूटी पुलिया का बैरिकेडिंग सोमवार को करा दिया गया. टूटी सड़क को बांस व लाल फीता लगाकर घेराबंदी किया गया, ताकि यात्री वाहन अनजाने में दुर्घटनाग्रस्त न हो जाये. एनएच के पदाधिकारियों द्वारा कराये गये घेराबंदी से आसपास के लोगों के […]

जहानाबाद : अरवल-जहानाबाद पथ पर राजाबाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप प्रशासन द्वारा टूटी पुलिया का बैरिकेडिंग सोमवार को करा दिया गया. टूटी सड़क को बांस व लाल फीता लगाकर घेराबंदी किया गया, ताकि यात्री वाहन अनजाने में दुर्घटनाग्रस्त न हो जाये. एनएच के पदाधिकारियों द्वारा कराये गये घेराबंदी से आसपास के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन एनएच पर आवागमन करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

बताते चलें कि प्रभात खबर ने बीते 21 सितंबर के अंक में ‘टूटी पुलिया हादसे को कर रही आमंत्रित’ शीर्षक से प्रभात खास में खबर छपी थी. इसके बाद प्रशासन जागा तथा क्षतिग्रस्त सड़क की बैरिकेडिंग करायी गयी. गौरतलब हो कि उक्त जगह पर शहर के करीब आधा दर्जनों मुहल्लों से गुजरे बड़े नाले अलगना पइन का निकास है. आसपास के करीब आधा दर्जन छोटे-बड़े मुहल्लों में सघन आबादी निवास करती है, जिसका प्रत्येक दिन बाजार में आना-जाना लगा रहता है.

पुलिया के समीप कई निजी विद्यालय भी हैं, जिनके बच्चे आये दिन इस रास्ते से गुजरते हैं. पूर्व में भी सड़क की स्थिति बेहद नाजुक रहने तथा पुलिया पर सड़क टूटने के कारण दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. खासकर अंधेरा होने पर पैदल आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >