ट्रेन से गिर कर झारखंड का युवक जख्मी

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद स्टेशन से दक्षिण मदारपुर गुमटी के समीप मंगलवार की रात जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी एक युवक घायल हो गया. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस जख्मी युवक को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यक्ति अजय कुमार जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत इंदरा […]

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद स्टेशन से दक्षिण मदारपुर गुमटी के समीप मंगलवार की रात जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी एक युवक घायल हो गया. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस जख्मी युवक को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यक्ति अजय कुमार जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत इंदरा गांव का निवासी है. रेल पुलिस के अनुसार उक्त युवक जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहा था. जब ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. उस दौरान वह एक डिब्बे के गेट पर था और नीचे गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >