समाहरणालय परिसर में लगाया पौधा

जहानाबाद नगर : जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में आलोक रंजन घोष ने पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान डीएम मनोज कुमार सिंह से पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों डीएम ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया. पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि […]

जहानाबाद नगर : जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में आलोक रंजन घोष ने पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान डीएम मनोज कुमार सिंह से पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों डीएम ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया. पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधे लगाएं. इसके बाद नव पदस्थापित डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिले की विधि-व्यवस्था, ओडीएफ, विकास कार्यों, पर्यटन के क्षेत्र में जिले का विकास,

जन वितरण प्रणाली, आगामी दशहरा एवं मोहर्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. साथ ही पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. डीएम ने ओडीएफ के क्षेत्र में मोदनगंज एवं काको प्रखंड को शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित किया जायेगा. बैठक में डीडीसी रामरूप प्रसाद, अपर समाहर्ता रमेश चंद्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी के अलावे सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं अभियंता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >