सांसें थाम दरधा पुल पार करने को विवश हैं लोग

चेहरे को ढक कर फुट ब्रिज पार करते है राहगीर जहानाबाद : शहर को दो भागों में विभक्त करने वाली दरधा नदी पर बने पुल से गुजरना इन दिनों बीमारी को आमंत्रण देने के समान है. कारण है पुल के नीचे नदी में विगत पांच दिनों से पड़ा है एक मवेशी का शव. सड़ी-गली हालत […]

चेहरे को ढक कर फुट ब्रिज पार करते है राहगीर
जहानाबाद : शहर को दो भागों में विभक्त करने वाली दरधा नदी पर बने पुल से गुजरना इन दिनों बीमारी को आमंत्रण देने के समान है. कारण है पुल के नीचे नदी में विगत पांच दिनों से पड़ा है एक मवेशी का शव. सड़ी-गली हालत में शव से इतनी दुर्गंध फैला रही है कि लोग अपनी सांसे थाम कर या कपड़े से चेहरे को ढक कर पुल क्रॉस करने को विवश हैं.
सड़ांध फैल जाने से आसपास के इलाके में रहने वाले लोग परेशान हैं. लोगों ने मांग की है कि अतिशीघ्र नगर पर्षद के सफाई कामगार शव को हटाया जाये. बतादें कि कुछ दिनों पूर्व दरधा नदी में आयी बाढ़ के दौरान पानी की धार में बहते हुए एक बड़े मवेशी का शव अस्पताल मोड़ के समीप दरधा नदी पुल के पास आ गया. नदी में पानी घटने के बाद शव दिखने लगा और उससे दुर्गंध फैलने लगी. इसका दुष्प्रभाव यह हो रहा है कि अस्पताल मोड़ से दक्षिण गुजरते ही एनएच 83 पर सड़ांध के कारण लोगों को आवागमन करना मुश्किल हो गया है.
पुल के समीप संचालित है कई क्लिनिक व दुकानें :दरधा पुल के दोनों तरफ कई डॉक्टरों के निजी अस्पताल संचालित है. पुल के बगल में ही पौराणिक मंदिर है.
एक तरफ टेंपो स्टैंड और पुल के दोनों तरफ कई दुकानें संचालित हैं, जहां हजारों की संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्लीनिकों में मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं. जांच घरों और मेडिकल की दुकानों में जाते हैं, मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन दुर्गंध के कारण सब परेशान हैं.
खासकर पैदल यात्री जब पुल क्रॉस करते हैं तो सड़ांध से उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग दौड़ कर पुल पार करना मुनासिब समझ रहे हैं लेकिन इस मामले में किसी का ध्यान नहीं है. लोगों का कहना है कि नगर पर्षद के सफाई कामगार पुल के नीचे पड़े शव को उठाकर नदी में ही अन्यत्र दूर ले जाकर मिट्टी बालू के नीचे उसे दफन करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके. यदि इस मामले में शीघ्र कदम नहीं उठाया गया तो फैल रही दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >