सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ रहा जिला

जहानाबाद नगर : जिले के काको तथा मोदनगंज प्रखंड को दो अक्तूबर तक ओडीएफ बनाने का लक्ष्य अब जन आंदोलन का रूप लेने लगा है. ओडीएफ अभियान में जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं. अभियान को सफल बनाने के लिये जीविका दीदी के साथ जिला कला एवं संस्कृति मंच द्वारा सांस्कृतिक […]

जहानाबाद नगर : जिले के काको तथा मोदनगंज प्रखंड को दो अक्तूबर तक ओडीएफ बनाने का लक्ष्य अब जन आंदोलन का रूप लेने लगा है. ओडीएफ अभियान में जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं. अभियान को सफल बनाने के लिये जीविका दीदी के साथ जिला कला एवं संस्कृति मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के जागरूकता अभियान का ही परिणाम है कि जिला सामाजिक बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

पहले से यह अभियान प्रमुखता के आधार पर जिले के मोदनगंज तथा काको में चल रहा था, लेकिन जिले में आये बदलाव का परिणाम है कि बाकी प्रखंडो में यह अभियान तेजी के साथ बढ़ रहा है, मखदुमपुर, घोसी, हुलासगंज, जहानाबाद तथा रतनी फरीदपुर प्रखंडों में तेजी के साथ खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में काम प्रारंभ हो चुका है. सभी जगहों पर शौचालय निर्माण प्रारंभ हो गया है. मोदनगंज प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी द्वारा सभी कर्मियों एवं प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गयी तथा कार्यों की समीक्षा की गयी.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. दूसरी तरफ कलाकारों का कला जत्था आज अकलू बिगहा तथा उमराई बिगहा में अपने कला का प्रदर्शन किया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. कला जत्था टीम का नेतृत्व सुजीत कुमार कर रहे थे. इनके साथ टीम में राजीव रंजन कुमार, जितेंद्र कुमार, रोशनी रानी, सपना कुमारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव शामिल थे. कला मंच के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि चौपाल का कार्यक्रम मध्य विद्यालय मननपुर में आयोजित किया गया.

जहां कार्यक्रम के प्रथम समन्वयक रवि मिश्रा सह-समन्वयक मोहन कुमार ने उपस्थित जन-समूह को कला जत्था के महत्व को समझाया. इस अवसर पर भारी संख्या मे जुटे ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक, घर की इज्जत प्रस्तुत किया गया. रात्रि चौपाल में कला जत्था टीम का नेतृत्व विश्वजीत महराज कर रहे हैं. इसमें गणपति मिश्रा, ज्योति कुमार, राकेश कुमार, श्वेता रानी, मैनामंती, परमजीत कौर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >