छात्र राजद ने सीएम और डिप्टी सीएम के पुतले फूंके

जहानाबाद. छात्र राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में मुख्यमंत्री नीतीशकुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुतलों के साथ जुलूस निकाला एवं अरवल मोड़ पर दोनों पुतलों का दहन किया. संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुतले फूंके गये. अांबेडकर चौक से बैनर और झंडों के साथ कार्यकर्ता […]

जहानाबाद. छात्र राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में मुख्यमंत्री नीतीशकुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुतलों के साथ जुलूस निकाला एवं अरवल मोड़ पर दोनों पुतलों का दहन किया.
संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुतले फूंके गये. अांबेडकर चौक से बैनर और झंडों के साथ कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में अरवल मोड़ तक पहुंचे और पुतले जलाने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की. नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की बेनामी संपत्ति की सीबीआई से जांच करायी जाये. लोगों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की तरफ से न कोई राहत सामग्री दी जा रही है और न ही बाढ़ के स्थायी निदान की योजना बनायी जा रही है. बाढ़ राहत के नाम पर लूट मचाने का आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाया. मौके पर राजद मीडिया प्रभारी शशि रंजन, अनिल पासवान, गजेंद्र यादव, मुन्ना यादव , छोटू यादव, अरमान मल्लिक समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >