ससुराल आये युवक को मारी गोली

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर-नवावगंज रोड में बुधवार को छरियारी पुल के समीप बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने ससुराल से बाजार घूमने जा रहे एक युवक को दो गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक आदित्य कुमार को लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया. […]

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर-नवावगंज रोड में बुधवार को छरियारी पुल के समीप बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने ससुराल से बाजार घूमने जा रहे एक युवक को दो गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक आदित्य कुमार को लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया. वहां उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अरवल जिला के महेंदिया थाना क्षेत्र के ओझाबिगहा गांव निवासी युवक आदित्य कुमार अपने ससुराल छरियारी में आया था. बुधवार की दोपहर वह घूमने के लिए मखदुमपुर बाजार जा रहा था.

जब वह छरियारी पुल के समीप पहुंचा और वहां पर रुका उसी दौरान बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी. उसके जांघ और घुटने में एक-एक गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. खबर के अनुसार गोली उसके शरीर में फंसी हुई है. जहानाबाद सदर अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ओझा बिगहा गांव में चोरी की घटना हुई थी.

इसे लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा था. एक अपराधी का नाम लेते हुए उसने बताया कि विवाद के क्रम में उसे धमकी दी गयी थी और इसी कारण बुधवार को उसे गोली मारी गयी. घटना के संबंध में मखदुमपुर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गयी है. घायल युवक का फर्दबयान अभी नहीं हुआ है. हालांकि यह भी चर्चा है कि घायल युवक का उसके गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. कुछ दिन पूर्व युवक ने अपने ससुराल छरियारी में भी जमीन खरीदी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >