गरीबों की लड़ाई लड़ें लोजपा कार्यकर्ता

छात्र लोजपा हर घर से बनायेगी एक सदस्य जहानाबाद नगर : लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों की हित की लड़ाई लड़ें. जिन गरीबों के पास आवास नहीं है उन्हें आवास दिलाने का काम करें. उक्त बातें जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा ने कहा. पार्टी की बैठक में उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों को बूथ […]

छात्र लोजपा हर घर से बनायेगी एक सदस्य
जहानाबाद नगर : लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों की हित की लड़ाई लड़ें. जिन गरीबों के पास आवास नहीं है उन्हें आवास दिलाने का काम करें. उक्त बातें जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा ने कहा.
पार्टी की बैठक में उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों को बूथ कमेटी का गठन करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्षों के साथ गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हों तथा उन समस्याओं को लेकर संघर्ष करें. उन्होंने एक सितंबर को अभिनंदन समारोह में जिले की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पांत सितंबर को स्वामी सहजानंद संग्रहालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के सांसद चिराग पासवान शामिल होंगे. बैठक में शशांक शर्मा, सवितानंद शर्मा, राजदेव यादव, अशोक पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष छोटे लाल पासवान की अध्यक्षता में हुआ. इधर, छात्र लोजपा जिला कमेटी की बैठक राजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार ने कहा कि छात्र लोजपा पूरे जिले में प्रत्येक घर से एक सदस्य बनायेगा. साथ ही पांच सितंबर को पार्टी संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन में छात्र लोजपा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लें.
छात्र लोजपा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा लोगों को बताएं कि सरकार द्वारा उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलायी जा रही है. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू कुमार ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र लोजपा हमेशा संघर्ष करते रहेगी. बैठक में गोपाल पासवान ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छात्र लोजपा के कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य हैं.
उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बैठक में शुभम सिंह, अनिल सिंह, कंचन कुमार, प्रशांत राज, आनंद प्रकाश, विकास सिंह, अमिताभ शर्मा, सन्नी चौहान, मुरली शर्मा, मनीष शंकर, पिंटू शर्मा के अलावे अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >