जहानाबाद : पीजी रेलखंड में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्री का पॉकेट मारकर भागने की कोशिश कर रहे एक पॉकेटमार को लोगों ने पकड़ कर पिटाई की और उसे जहानाबाद रेल थाने की पुलिस को सुपूर्द कर दिया. पकड़ा गया पॉकेटमार जितेंद्र कुमार टेहटा के मल्लाहपट्टी मुहल्ला का निवासी है. यह जानकारी रेल थाने के एसआइ ललन कुमार ने दी.
बताया गया है कि तारेगना स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन खुलने के बाद पॉकेटमार एक यात्री के पॉकेट में प्लास्टिक में लपेट कर रखे एक हजार रुपये उड़ा लिया और वह भागने की कोशिश करने लगा. उसी दौरान यात्री की नजर उस पर पड़ी और उसे पकड़ लिया. उसके पॉकेट से प्लास्टिक में रखे रुपये बरामद हुए. जहानाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने रेल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लायी.
