महिला से 25 हजार रुपये छीने

अरवल मोड़ के समीप बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई छिनतई की घटना जहानाबाद : शहर के विभिन्न बैंकों में एवं बैंक के बाहर सक्रिय उचक्कों की कारस्तानी फिर से शुरू हो गयी है. गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से दो उचक्कों ने 25 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना अरवल मोड़ के […]

अरवल मोड़ के समीप बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई छिनतई की घटना

जहानाबाद : शहर के विभिन्न बैंकों में एवं बैंक के बाहर सक्रिय उचक्कों की कारस्तानी फिर से शुरू हो गयी है. गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से दो उचक्कों ने 25 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना अरवल मोड़ के समीप संचालित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई. जिस महिला से रुपये छीने गये हैं उसका नाम रिंकू देवी है. वह शाहपुर (पिंजौर) गांव के निवासी टेंपो चालक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. उक्त महिला एवं उसके पति ने बताया कि मकान बनाने के लिए वह भट्ठे से ईंट की खरीदारी की थी और बकाया भुगतान करने के लिए उसने बैंक से 21 हजार रुपये निकाले थे.
पहले से उनके पास चार हजार रुपये थे. महिला के अनुसार उसका पति बैंक ऑफ इंडिया के पास टेंपो से उन्हें छोड़ दिया था और रुपये निकालने के लिए कहा था. रुपये निकालने के बाद जब वह बैंक से बाहर निकली और अपने पति को रुपये दे रही थी उसी वक्त बैंक से ही पीछा कर रहे दोनों उचक्कों ने झपट्टा मार कर 25 हजार रुपये लेकर भाग गया. उसने यह भी बताया कि उक्त दोनों उचक्के बैंक में थे और ढाई लाख रुपये जमा करने के नाम पर फॉर्म भरने में मदद करने की बात कही थी. जब महिला इनकार कर गयी उसके बाद से ही उचक्के उसका पीछा कर रहे थे. रुपये निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली तो उक्त दोनों उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस लिखित आवेदन दिये जाने पर मामले की जांच करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >