19 व 20 सितंबर को होगा युवा महोत्सव

डीएम ने अिधकारियों को दिये कई निर्देश जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में युवा महोत्सव 2017 के सफल आयोजन के लिए बैठक करते हुए डीएम ने वैसे युवा कलाकार के चयन का निर्देश दिया जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जहानाबाद का नाम रोशन कर सकें. जिला युवा […]

डीएम ने अिधकारियों को दिये कई निर्देश

जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में युवा महोत्सव 2017 के सफल आयोजन के लिए बैठक करते हुए डीएम ने वैसे युवा कलाकार के चयन का निर्देश दिया जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जहानाबाद का नाम रोशन कर सकें. जिला युवा महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को संभावित है. डीएम ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि युवा महोत्सव प्रतियोगिता को पारदर्शी एवं पक्षपात रहित वातावरण में संपन्न कराना है. जिले के कोई भी युवा उत्कृष्ट कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो इस युवा महोत्सव में भाग ले सकते हैं.
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को समिति गठन का निर्देश दिया. जिला महोतसव में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा जिन विधाओं को शामिल किया गया है उनमें चाक्षुषकला, वक्तृता, लघु नाटक, समूह गायन, एकल, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, शासत्रीय गायन, शास्त्रीय वादन एकल प्रस्तुति तथा हारमोनियम वादन शामिल है. जिला युवा महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभुनाथ झा को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. बैठक में अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुधीर कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी अर्जुन सिंह, पत्रकार संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कलाकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >