फल्गु नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हुआ बंद

घोसी जहानाबाद : फल्गु नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद कर दिया गया है. सरमा पुल के नाम से जाने-जाने वाला यह पुल पर आज बंद का बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे सरमा, सिसरा, सेरथुआ, गिन्जी, ढोगरा, चिरी, डुमरी, चैतीपिपर, तिसौर समेत राजगीर-इस्लामपुर से सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है. […]

घोसी जहानाबाद : फल्गु नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद कर दिया गया है. सरमा पुल के नाम से जाने-जाने वाला यह पुल पर आज बंद का बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे सरमा, सिसरा, सेरथुआ, गिन्जी, ढोगरा, चिरी, डुमरी, चैतीपिपर, तिसौर समेत राजगीर-इस्लामपुर से सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है. पुल बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पहले गांव के लोग को पांच से छह किलोमीटर चलने पर घोसी बाजार पहुंच जाते थे

परंतु अब घोसी आने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. खैर जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है सरमा गांव के समीप फल्गु नदी में बना यह पुल. इस सिलसिले में लोगों ने बताया की नदी पर बने पुल के पाया के पास से बालू का उठाव होने के कारण पुल का पाया क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आज हम सभी को यह दिन देखना पड़ा. पुल के पश्चिम व पूर्वी छोर की ढलाई कर बंद कर दिया है. पुल के पास जो बोर्ड लगाया है उस बोर्ड पर साफ अक्षरों में लिखा है कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग जहानाबाद के आदेशानुसार पुल क्षतिग्रस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >