ट्रेन से कट अधेड़ की मौत

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेल खंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप ट्रेन से कट कर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित रखा गया है. बताया जाता है कि कोर्ट हॉल्ट के समीप स्थित केबिन के […]

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेल खंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप ट्रेन से कट कर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित रखा गया है. बताया जाता है कि कोर्ट हॉल्ट के समीप स्थित केबिन के पास एक व्यक्ति की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. शव काफी क्षत-विक्षत हो गया था. घटना की जानकारी होने के बाद जीआरपी द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. जीआरपी द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >