दूसरे के बदले परीक्षा देतीं दो छात्राएं निष्कासित

टीइटी . पहली पाली में 540 व दूसरी में 2394 परीक्षार्थी हुए शामिल, डीएम ने की जांच आंसर शीट के साथ पकड़ा गया एक परीक्षार्थी पांच केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा जहानाबाद नगर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में पांच केंद्रों पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त माहौल में […]

टीइटी . पहली पाली में 540 व दूसरी में 2394 परीक्षार्थी हुए शामिल, डीएम ने की जांच

आंसर शीट के साथ पकड़ा गया एक परीक्षार्थी
पांच केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
जहानाबाद नगर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में पांच केंद्रों पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त माहौल में हुई. परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की बायोमीटरिक हाजिरी ली गयी. दो पालियों में आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली में पेपर एक की परीक्षा में 540 परीक्षार्थी में शामिल हुए, जबकि 57 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में पेपर दो की परीक्षा में 2394 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 162 अनुपस्थित रहे. पेपर एक की परीक्षा सिर्फ दो केंद्रों पर हुई.
जबकि पेपर दो की परीक्षा पांच केंद्रों पर ली गयी. पेपर दो की परीक्षा के दौरान गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से दो महिला परीक्षार्थियों को पकड़ा गया, जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थीं. वहीं मुरलीधर इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को आंसर शीट के साथ पकड़ा गया.
रविवार को परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये थे. परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को दंडाधिकारी के साथ तैनात किया गया था. वहीं तलाशी के लिए महिला व पुरुष वीक्षक तैनात थे. एडमिट कार्ड की जांच के उपरांत परीक्षार्थियों को प्रवेश की इजाजत दी गयी. इस दौरान परीक्षार्थी के पास रहे मोबाइल व अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण व उनका अन्य सामान, जो परीक्षा में जरूरी था, उसे छोड़कर गेट के समीप ही रखवा लिया गया. परीक्षा के दौरान सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही थी. वहीं परीक्षा के क्रम में ही सभी परीक्षार्थियों की बायोमीटरिक हाजिरी ली गयी. द्वितीय पाली के परीक्षा के दौरान गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से दो छात्राओं को पकड़ा गया, जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थीं. पकड़ी गयी पूजा कुमारी, जो हुलासगंज की रहने वाली है, वह सुजाता कुमारी के बदले परीक्षा में शामिल थी, जबकि हिलसा की रहने वाली शोभा कुमारी,सुलेखा कुमारी के बदले परीक्षा देते पकड़ी गयी. दोनों को निष्कासित करते हुए उन्हें थाना भेज दिया गया. वहीं मुरलीधर इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी मखदुमपुर थाने के कोहरा निवासी नीतीश कुमार रंजन आंसर शीट के साथ पकड़ा गया. उसे भी परीक्षा से निष्कासित करते हुए थाना भेज दिया गया. परीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता रमेश चंद्र झा ,अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, डीइओ डाॅ प्रियनंदन प्रसाद आदि केंद्रों पर घूम कर जायजा लेते देखे गये.
अफवाह निकली पेपर लीक होने की खबर : परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह से बाजार गर्म रहा. सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्रों के कई सेट वायरल होते रहे. वहीं सादे कागज पर लिखे आंसर शीट भी वायरल होती रही. हालांकि परीक्षा में वायरल हो रहे एक भी प्रश्न मैच नहीं हुए. अहले सुबह से ही अफवाह थी कि प्रश्न पत्र व आंसर शीट लीक हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >