पड़ोसी ने महिला दंपति के साथ की मारपीट

पति को पिस्टल के बट से मार कर किया जख्मी घरेलू सामान व गहना छीनने का लगाया आरोप जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के ईरकी मोहल्ला में शनिवार को मामूली बात को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में महिला दंपति घायल हो गये. महिला दंपति के साथ हुई मारपीट को लेकर पड़ोस के […]

पति को पिस्टल के बट से मार कर किया जख्मी

घरेलू सामान व गहना छीनने का लगाया आरोप
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के ईरकी मोहल्ला में शनिवार को मामूली बात को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में महिला दंपति घायल हो गये. महिला दंपति के साथ हुई मारपीट को लेकर पड़ोस के इकबाल मियां पिता स्व फंसी मियां सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. सूचक फौजी खातून का कहना है कि जब मैं सुबह घर का मुख्य दरवाजे की साफ-सफाई कर घरेलू कामकाज में लगे थे. उसी दौरान पड़ोसी ने घर के दरवाजे पर कचरा फेंक दिया. इसकी शिकायत जब बगल वाले से की तो वह आगबबूला हो गया तथा घर के सभी सदस्य हथियार के साथ लैश होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.
उन्होंने आरोपित द्वारा पति को पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी करने तथा घरेलू सामान व गहना छिनने का आरोप लगाया है. मारपीट की घटना में इकबाल मियां पत्नी तलत खातून बड़ा लड़का ओसामा, रफी मियां, फारूक मियां को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है. सूचक अपने को तीन माह का गर्भवती बताते हुए कहा है कि पड़ोसी इकबाल मियां एवं रफी मियां ने बेइज्जत करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने कान की बाली एवं घर में रखे बाल्टी लेकर भाग गया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट की घटना की
तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >