पार्षद उपलब्ध कराएंगे गोशाला के लिए चारा

जहानाबाद सदर : स्थानीय कृष्ण गोशाला गोरक्षणी में गोवंशों के लिए उत्पन्न चारा संकट को दूर करने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने की. बैठक में उपस्थित गोशाला के उपाध्यक्ष मयंक मौलेश्वर एवं सचिव प्रकाश कुमार ने वार्ड पार्षदों को बताया […]

जहानाबाद सदर : स्थानीय कृष्ण गोशाला गोरक्षणी में गोवंशों के लिए उत्पन्न चारा संकट को दूर करने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने की. बैठक में उपस्थित गोशाला के उपाध्यक्ष मयंक मौलेश्वर एवं सचिव प्रकाश कुमार ने वार्ड पार्षदों को बताया कि बारिश के कारण गोशाला में रह रहे करीब 80 गोवंशों को चारा उपलब्ध कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद ने चारा के लिए 5100 रुपया तत्काल सहयोग करने का निर्णय लिया. साथ ही गोशाला का निरीक्षण तथा सफाई कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में वार्ड पार्षद धीरेंद्र सिंह, कृष्णा गुप्ता, संजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >