हादसे में जख्मी समाहरणालय कर्मी की मौत, शोक

जहानाबाद (नगर) : समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा में पदस्थापित कर्मी चंद्रकांत कुमार की मौत पर शोकसभा आयोजित की गयी. इसके बाद समाहरणालय के कार्यों को स्थगित कर दिया गया. विदित हो कि चंद्रकांत कुमार तीन दिन पूर्व ईरकी गांव के समीप बाइक हादसे में जख्मी हो गये थे उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया […]

जहानाबाद (नगर) : समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा में पदस्थापित कर्मी चंद्रकांत कुमार की मौत पर शोकसभा आयोजित की गयी. इसके बाद समाहरणालय के कार्यों को स्थगित कर दिया गया. विदित हो कि चंद्रकांत कुमार तीन दिन पूर्व ईरकी गांव के समीप बाइक हादसे में जख्मी हो गये थे
उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था. प्राथमिक उपचार के उपरांत परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल ले गये थे, जहां कल उनकी मौत हो गयी. कर्मी की निधन की जानकारी मिलते ही समाहरणालय में सन्नाटा पसर गया. डीएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय में शोकसभा आयोजित की गयी, जिसमें कर्मियों तथा अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इधर, मध्य विद्यालय, पंडुई में कार्यरत शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गयी. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक की मौत पर शोकसभा आयोजित की गयी, जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा के बाद संघ के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि वेतन के अभाव में शिक्षक समुचित इलाज कराने में असमर्थ थे. इस कारण वे बीमारी से जूझते हुए मौत के आगोश में समा गये. शोकसभा में रामप्रसाद कुमार, अखिलेश कुमार, रविरंजन कुमार, अनिल कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.
मोदनगंज संवाददाता के अनुसार, विगत शनिवार को बाइक दुर्घटना में जख्मी चंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गयी. इस दौरान शोकसभा में शामिल लोगों ने दिवंगत साथी चंदकांत जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. बाइक हादसे में जख्मी चंद्रकांत का इलाज पटना के पारस हॉस्पीटल में चल रहा था, जहां कल उनकी मौत हो गयी. शोकसभा में प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी मौजूद थे.
घोसी संवाददाता के अनुसार, सड़क दुर्घटना में जख्मी जिला सामान्य शाखा के लिपिक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी सूचना पर बुधवार के दिन घोसी प्रखंड सह अंचल कार्यलाय में शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.शोकसभा में अंचल अधिकारी सुमन सहाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबलू कुमार समेत सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >