पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की दो मोटर साइकिलें हुईं बरामद मखदुमपुर : विशुनगंज ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिलकई मोड़ के समीप से चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पतालगंगा से पूर्व में हुए चोरी […]

चोरी की दो मोटर साइकिलें हुईं बरामद

मखदुमपुर : विशुनगंज ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिलकई मोड़ के समीप से चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पतालगंगा से पूर्व में हुए चोरी की मोटर साइकिल को लेकर जा रहा है. पुलिस ने सूचना के आधार पर तिलकई मोड़ के समीप से रवि कुमार गांव मंहगू विगहा और आजाद कुमार गांव प्रभात नगर को गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस को एक सिक्सर एवं छह जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने धराउत गांव से बबन तिवारी को गिरफ्तार किया तथा उनके घर से चोरी का एसक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. पुलिस ने तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि श्रावणी मेला में पतालगंगा से 11 जुलाई को मोटरसाइकिल चोरी हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >