मुखिया संघ का धरना

केंद्र की राशि से चेहरा चमका रही सरकार राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन जहानाबाद : पंचायती राज व्यवस्था में राज्य सरकार द्वारा लाये गये संशोधन अध्यादेश के विरुद्ध मुखिया संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा […]

केंद्र की राशि से चेहरा चमका रही सरकार

राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
जहानाबाद : पंचायती राज व्यवस्था में राज्य सरकार द्वारा लाये गये संशोधन अध्यादेश के विरुद्ध मुखिया संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार मुखिया के वित्तीय अधिकार से छेड़छाड़ कर पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटी है. सरकार लोकतंत्र की मूल आत्मा ग्राम सभा के अस्तित्व को समाप्त करने में तूली है. पंचायती राज अधिनियम 2006 की धाराओं में मनमाना बदलाव किया जा रहा है.
14वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देश के विरुद्ध राज्य सरकार जन मुखिया से नियम विरुद्ध जबरन कार्य कराना चाहती है. 14वें वित्त आयोग की योजना में भारत सरकार द्वारा पंचायतों की दी गयी सीधी राशि से राज्य सरकार बाहबाही लूटने में जुटी है. केंद्र की राशि से विकास कार्य करा कर नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं. धरना के उपरांत मुखिया संघ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया. धरना कार्यक्रम में राजदेव प्रसाद यादव, संजीव कुमार, अजय यादव, प्रमीला देवी समेत दर्जनों मुखिया शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >