27 को चुना जायेगा जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा के भविष्य को लेकर होना है फैसला

जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को चयन होगा. इसके लिए 26 नवंबर को नामांकन लिये जायेंगे. एक नामांकन की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जायेगा.

पटना. बिहार प्रदेश जदयू में इस साल 70 लाख सदस्य बनाये गये. 2019 की तुलना में यह 30 लाख अधिक है. हर वर्गमें 60 फीसदी से अधिक युवाओं की भागीदारी हुई है. जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को चयन होगा. इसके लिए 26 नवंबर को नामांकन लिये जायेंगे. एक नामांकन की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जायेगा.

70 लाख सदस्य बनाये गये

27 नवंबर को राज्य परिषद की बैठक प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि जदयू के सदस्यता अभियान में सवा दो महीने के दौरान 70 लाख सदस्य बनाये गये. उन्होंने बताया कि सांगठनिक प्रखंड स्तरीय निर्वाचन में एक प्रतिशत चुनाव को स्थगित किया गया,जबकि 11 प्रतिशत को निलंबित किया गया. नौ प्रतिशत में मत विभाजन और 80 प्रतिशत में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ.

अशोक कुमार पटना जिला अध्यक्ष और मोहम्मद आसिफ नगर अध्यक्ष

पार्टी के कुल 51 सांगठनिक जिला स्तरीय चुनाव में चार जिला नगर अध्यक्ष का चुनाव तथा पांच जिला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष की सूची जारी की. इसमें पटना जिला के अध्यक्ष अशोक कुमार और पटना नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ कमाल नवनिर्वाचित हुए हैं. श्री सिंह ने कहा कि प्रखंड अथवा जिला स्तरीय निर्वाचन में स्थगन, निलंबन अथवा विवाद के कारण वहां का सांगठनिक इकाई खड़ा नहीं हो सका.

राज्य परिषद की बैठक में ये होंगे शामिल

श्री सिंह ने कहा कि राज्य परिषद की बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष, विधान मंडल के दोनों सदन के वर्तमान सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के वर्त्तमान सदस्य एवं दल के नेता, राज्य परिषद् के सदस्य होंगे. विधान मंडल के दोनों सदन के पूर्व सदस्यों एवं लोकसभा व राज्यसभा के पूर्व सदस्यों को राज्य परिषद् में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

ललन सिंह और उमेश कुशवाहा का तय होगा भविष्य

फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यंक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हैं. इन दोनों का भविष्य सांगठनिक चुनाव से तय होगा. उपेंद्र कुशवाहा को भी नयी कार्यकारिणी में अहम पद दिया जा सकता है. हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के अलग-अलग हिस्सों में खूब दौरे किये हैं. दस दिसंबर को दिल्ली में जदयू का खुला सत्र भी आयोजित होगा. पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >